Indian couple — marriage & love
Marriage & Love

शादी के बाद कपल को ऐसा क्यों लगता है
कि पार्टनर अब प्यार कम करता है

इसका असली वजह क्या है — और इसे कैसे ठीक करें

शादी से पहले सब कुछ perfect लगता है — लंबी प्यार भरी बातें, excitement, attention एक-दूसरे का परफेक्ट केयर और न जाने कितने सारे सपने, मन में बहुत सारे अरमान, और न जाने क्या-क्या।

लेकिन शादी के कुछ समय बाद वही रिश्ता misunderstandings और emotional distance में बदलने लगता है।

आखिरकार मसला यह है कि क्या प्यार सच में कम होने लगता है? या कपल उसे संभाल नहीं पाते?

चलिए इस पर बात करते हैं कि आखिरकार असली वजह क्या है?

प्यार कभी खत्म नहीं होता — उसकी expression, priority और nurturing खत्म होने लगती है।

— Deepak Life Solution

1. Expectation, Sensation vs. Reality Gap

शादी से पहले हम ऐसा उम्मीद करते हैं — "वो हमेशा मुझे समझेगा/समझेगी" और यदि ऐसा नहीं हुआ तो मैं उसे समझा लूँगा। लेकिन रियल में ऐसा नहीं होता है।

लेकिन शादी के बाद जब reality सामने आती है, तब महसूस होता है — "हर इंसान अलग है, imperfect है चाहे वो आप हो या आपका पार्टनर हो।"

सभी के सोचने का तरीका अलग है और सबसे मुख्य बात — सभी के आसपास रहने वाले लोग अलग हैं, सभी की संगत अलग-अलग होती है जो उनकी सोच को प्रभावित करती है।

2. Communication Breakdown

शुरुआत में हर छोटी बात share होती है, लेकिन बाद में…

  • "तुम समझते ही नहीं"
  • "अब बोलने का क्या फायदा"

बातें दिल में जमा होने लगती हैं और relationship को emotionally discomfort बना देता है। जिसके कारण ऐसा महसूस होता है कि मेरा पार्टनर हमें पहले जैसा प्यार नहीं करता है।

3. Family & Responsibility Pressure

इन सभी के साथ-साथ हमेशा — Job stress, Family expectation, financial pressure। Couple time almost खत्म हो जाता है, और जिंदगी संवारते-संवारते जिंदगी ही खत्म हो जाती है।

4. Ego & Power Struggles

  • "मैं सही हूँ"
  • "पहले वो change करे"
  • "मैं क्यों पहले बात करूँ, गलती उसकी है।"

तो यहाँ Relationship competition बन जाता है, connection खत्म होने लगती है।

क्या प्यार सच में खत्म हो जाता है?

नहीं। तो आपको बता दूँ — प्यार कभी खत्म नहीं होता — उसकी expression, priority और nurturing खत्म होने लगती है।

Practical Solutions — जो सच में काम करते हैं

1
Weekly "Couple Time" fix करें

हफ्ते में 1–2 घंटे सिर्फ आप दोनों के लिए — No phone, no family discussion।

2
Open Communication Rule

Blame नहीं, feelings express करें।
"तुम हमेशा…" की जगह "मुझे ऐसा feel होता है…"

3
Small Efforts, Big Impact

एक message — एक compliment — एक छोटा surprise। ये छोटी चीजें ही प्यार को alive रखती हैं।

4
Boundaries with Family

Respectful distance maintain करें। हर decision में third-party involvement नहीं करें।

5
Ego को Control, Respect को Priority

जीतना नहीं, रिश्ता बचाना जरूरी है।

शादी में प्यार अपने आप नहीं चलता, उसे रोज़ maintain करना पड़ता है।

प्यार एक feeling नहीं, एक daily choice है — जिसे हर दिन consciously choose करना पड़ता है।

— Deepak Life Solution

अगर आप अपने relationship में distance, confusion या emotional gap feel कर रहे हैं, तो सही समय पर guidance लेना बहुत जरूरी है।

और अंत में — Deepak Life Solution का एक ही मकसद है — रिश्तों में बढ़ते बिखराव और असंतोष को कम करना।

सभी Articles देखें अगला Article

क्या आप भी यही महसूस कर रहे हैं?
हम यहाँ हैं।

Book a free session and take the first step toward a stronger, healthier relationship.

Chat with Deepak